फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल्डर के घर का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी

Thu, 09 Apr 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में पंचशील विहार तकरोही में बिल्डर विष्णु कुमार सिंह के घर का ताला तोड़कर चोर 20 लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


विष्णु कुमार सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं। उनके अनुसार तीन अप्रैल को पत्नी के साथ देहरादून में बेटे के पास गए थे। सोमवार रात करीब 10:30 बजे लौटे। घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। कमरे समेत अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। सारा सामान अस्त-व्यस्त था। छानबीन करने पर पता चला कि चोर नकद और गहने समेत करीब 20 लाख का सामान उठा ले गए थे। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की है और केस दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें