फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Build 2026 Lucknow: अवनीश अवस्थी बोले- जेवर एयरपोर्ट के आसपास भी बढ़ रहा निवेश, हर जिले में हो रहा औद्योगीकरण

Fri, 09 Oct 2026 12:04 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बिल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक निवेश बढ़ रहा है। प्रदेश के 27 औद्योगिक क्लस्टर पूरी तरह बुक हो चुके हैं। सरकार हर जिले तक निवेश पहुंचाकर औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
अवनीश अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में अमर उजाला बिल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा पर मंथन जारी है। स्वास्थ्य, एक्सप्रेसवे, ऊर्जा, औद्योगिक निवेश, रियल एस्टेट, एमएसएमई और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेषज्ञ चर्चा कर रहे हैं।  इस मौके पर सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का निर्माण केवल आवागमन की सुविधा तक सीमित नहीं है। 

विज्ञापन


इनका इस्तेमाल औद्योगिक विकास, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने के लिए भी किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विकसित किए गए 27 औद्योगिक क्लस्टर पूरी तरह बुक हो चुके हैं। इससे राज्य में निवेशकों की रुचि और औद्योगिक इकाइयों के लिए विकसित हो रहे अवसरों का पता चलता है।

Trending Videos

जेवर एयरपोर्ट के आसपास भी बढ़ रहीं औद्योगिक गतिविधियां

उन्होंने जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक परिदृश्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विभिन्न कंपनियां निवेश और औद्योगिक परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही हैं। ट्रैक्टर निर्माण समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी कंपनियों की रुचि बढ़ रही है।

अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठकों में जिलों में चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होती है। सरकार की कोशिश है कि औद्योगिक विकास का लाभ केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश या एनसीआर तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी निवेश पहुंचे।

 

विज्ञापन

हर जिले तक पहुंच रहा निवेश

अवनीश अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश परियोजनाओं का विस्तार अलग-अलग जिलों तक हो रहा है। मिर्जापुर समेत कई क्षेत्रों में बड़े निवेश की संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। 

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डे, औद्योगिक क्लस्टर और बेहतर लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मिलकर उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए मजबूत आधार दे रहे हैं। औद्योगिक विकास के इस मॉडल से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें