लखनऊ। घर में कान्हा के स्वागत की तैयारी इस बार पिछले साल के मुकाबले जेब पर कुछ ज्यादा भारी पड़ रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को घर लाने से लेकर उनके लिए पालना, सिंहासन, पोशाक और शृंगार सामग्री खरीदने तक भक्तों को अधिक खर्च करना पड़ रहा है। पिछले साल सिलिकॉन के लड्डू गोपाल पर करीब 700 रुपये खर्च करने वाले भक्तों को इस बार यही खरीदारी करीब 1000 रुपये में पड़ रही है। वहीं छोटे तांबे और मिक्स धातु के लड्डू गोपाल की कीमत 150 से बढ़कर 200 रुपये हो गई है।
पूजन सामग्री की दुकानों पर बढ़ी कीमतों के बावजूद जन्माष्टमी की खरीदारी को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ। निशातगंज पुल के नीचे पूजन सामग्री की दुकान लगाए अमित और राहुल सोनकर ने बताया कि तांबा और अन्य धातुओं के साथ कच्चे माल, कपड़े और परिवहन भाड़े की बढ़ी कीमतों का असर पूजन सामग्री पर पड़ा है। पिछले साल 1200 रुपये में बिकने वाला पालना इस बार 1800 रुपये का हो गया है।
पोशाक से पालना तक बढ़ा खर्च
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के श्रृंगार के लिए भी भक्तों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में भगवान की पोशाक 110 से 300 रुपये और राधा रानी के कपड़े 250 रुपये तक में उपलब्ध हैं। मुकुट 50 से 70 रुपये, पगड़ी 120 रुपये, माला 100 से 150 रुपये और बांसुरी 30 से 100 रुपये तक की खरीदी गई।
दुकानदारों के मुताबिक तांबा, पीतल, कपड़े, परिवहन भाड़ा और अन्य सामग्री की कीमत बढ़ने से इस बार जन्माष्टमी की खरीदारी का कुल खर्च बढ़ा है। इसके बावजूद भक्त सुबह से देर शाम तक भगवान के जन्मोत्सव से संबंधित सामग्री खरीदते नजर आए।
भगवान के स्वागत की सामग्री और उनके दाम
सामग्री कीमत
राधा-कृष्ण की फ्रेम वाली फोटो 250-700 रुपये
मिट्टी की मूर्ति 30-100 रुपये
सिंहासन 150-250 रुपये
माला 100-150 रुपये
मोरपंख 20 रुपये
डांडिया 150 रुपये
इंदिरा नगर स्थित भूतनाथ मार्केट में जन्माष्टमी के लिए खरीददारी करती महिलाएं