फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह बजट बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों की मदद करने वाला : बसपा सुप्रीमो मायावती

Fri, 05 Jul 2019 05:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शुक्रवार को केंद्रीय बजट पेश होने के बाद विपक्षी दलों की ओर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी प्रतिक्रिया देते हुए बजट को बड़े पूंजीपतियों की मदद करने वाला बताया।
विज्ञापन


मायावती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि यह बजट प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देकर कुछ बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों की ही हर प्रकार से मदद करने वाला है, जिससे दलितों व पिछड़ों के आरक्षण की ही नहीं बल्कि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, किसान व ग्रामीण समस्या और भी जटिल होगी। देश में पूंजी का विकास भी इससे संभव नहीं है।

उन्होंने यह भी लिखा कि बीजेपी की केन्द्र सरकार द्वारा बजट को हर मामले में व हर स्तर पर लुभावना बनाने की पूरी कोशिश की गई है लेकिन देखना है कि इनका यह बजट जमीनी हकीकत में देश की आमजनता के लिए कितना लाभदायक सिद्ध होता है जबकि पूरा देश गरीबी, बेरोजगारी, बदतर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा से पीड़ित व परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें