फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरआर कॉलेज में पहली मंजिल से गिरा बीटेक छात्र, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

- पेपर देने के दौरान पानी पीने के लिए निकला था क्लासरूम से
- पहली मंजिल से सीढि़यों के पास से नीचे गिरा, बलराम अस्पताल में भर्ती
- पुलिस का दावा : चक्कर आने से छात्र गिरा, बयान में बताया

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आरआर इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र सत्यम यादव पहली मंजिल से नीचे गिर गया। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना देने के साथ उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती जांच में चक्कर आने से छात्र के गिरने की बात सामने आ रही है।
इटौंजा की हरदा काॅलोनी निवासी सत्यम यादव बख्शी का तालाब स्थित आरआर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। बीकेटी इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि कॉलेज में बीटेक की इंटरनल परीक्षा चल रही है। शनिवार सत्यम सुबह छात्र परीक्षा में शामिल हुआ। दोपहर 12:15 बजे वह पानी पीने क्लासरूम से बाहर गया। कुछ ही मिनट बाद नीचे पड़ा मिला। स्कूल प्रशासन ने पास के अस्पताल में सत्यम का इलाज कराया, जहां से उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

सत्यम के एक पैर, रीढ़ की हड्डी फ्रेक्चर है। चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। सत्यम के पिता हुकुम सिंह किसान हैं। उसकी बहन इसी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर चुकी हैं।

सत्यम बोले : चक्कर आ गया और वह गिर गए
इंस्पेक्टर ने बताया कि सत्यम होश में है। वह हल्की बातचीत भी कर रहा है। घटना के बारे में पूछने पर बताया कि उसने सुबह से कुछ खाया-पीया नहीं था। पानी पीने के लिए जब वह गया था तो सीढ़ी के पास चक्कर आ गया और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने सत्यम के बयान का वीडियो भी बनाया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि सत्यम के बयान से स्पष्ट है कि ये हादसा है। बाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटनाओं से सबक नहीं, लापरवाही बरकरार
बीकेटी में ही बीस जनवरी को एसआर कॉलेज में संदिग्ध हालात में आठवीं की छात्रा प्रिया राठौर की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच जारी है। पता चला था कि कॉलेज के हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे नहीं है। अब जब वहीं पास के दूसरे काॅलेज आरआर में घटना हुई तो भी फुटेज नहीं मिल सके। इंस्पेक्टर का कहना है कि जहां पर हादसा हुआ वहां पर कैमरा नहीं लगा था। कोई फुटेज नहीं मिला। केवल क्लासरूम में कैमरे लगे हैं।



छात्र का इलाज जारी है। बयान में गिरने की बात बताई है। जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- अभिजीत आर शंकर, एडीसीपी नॉर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें