फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौकरी का झांसा महिला का शोषण करने वाला गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 07:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरदोई की महिला ने ठाकुरगंज थाने में दर्ज कराया था केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। नौकरी के नाम पर महिला से दुराचार और वीडियो बनाकर शोषण करने वाले जमाल खान को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक प्राइवेट पैथॉलजी में काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हरदोई की रहने वाली महिला का पति से मनमुटाव चल रहा था। इस बीच नौकरी को लेकर गांव के ही जमाल खान से उसकी बातचीत हुई। जमाल ने नौकरी के बहाने महिला को लखनऊ बुलाया और ठाकुरगंज के हुसैनाबाद इलाके में एक कमरा दिला दिया। महिला के साथ मासूम बेटी भी थी। आरोपी के कहने पर महिला बेटी को पति के पास छोड़ आई। आरोप है कि एक दिन अकेला पाकर जमाल ने दुराचार किया और वीडियो बना लिया। वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। विरोध पर निकाह करने का झांसा दिया। आजिज आकर 30 दिसंबर को पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया था। शनिवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें