बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक भर्ती में 15 हजार पद बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को रैली निकाली और हजरतगंज चौराहे पर बूट पॉलिश की।
लक्ष्मण मेला मैदान पर बीटीसी ट्रेनी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले डटे अनशनकारियों ने लक्ष्मण मेला मैदान से जीपीओ तक रैली निकाली।
हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार से नाराजगी जताते हुए राहगीरों की बूट पॉलिश की।
उधर, अनशन पर डटे कई आंदोलनकारियों की हालत बिगड़ने पर सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।