बसपा सुप्रीमो मायावती ने महागठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए अपनी पार्टी की रणनीति खुले तौर पर उजागर कर दी है। उन्होंने दिल्ली में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में अपनी बात कही।
उन्होंने कहा कि बसपा यूपी के चुनाव 2017 के लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका महागठबंधन से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस या भाजपा से किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना से इनकार किया। मायावती ने सपा और भाजपा के मिले होने की बात कही और कहा कि ये दोनों ही पार्टियों एक-दूसरे को लाभ पहुंचा रही है।