बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा है कि मऊ जिले की एक अदालत का दयाशंकर सिंह को जमानत देने का आदेश विधि सम्मत नहीं है। पार्टी इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देगी।
बताते चलें बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में भाजपा से निष्कासित, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पिछले दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
मऊ जिले की एक अदालत ने सिंह को शनिवार को जमानत दे दी। इसके बाद बसपा महासचिव मिश्र ने जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती देने का एलान किया।