बसपा सुप्रीमो मायावती संसद के मानसून सत्र के मद्देनजर नई दिल्ली पहुंच गई हैं।
मायावती ने पार्टी के सभी सांसदों को चार अगस्त की सुबह दिल्ली पहुंचने को कहा है।
पांच अगस्त से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मायावती जुलाई के पहले सप्ताह लखनऊ आई थीं।
दिल्ली जाने से पहले उन्होंने कई दिनों तक लगातार सूबे की सभी 80 लोकसभा सीटों की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।
बसपा अध्यक्ष अब दिल्ली में संसद के मानसून सत्र में पार्टी की रणनीति के साथ चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगी।