बसपा ने गठबंधन में मिलीं 38 सीटों में से ज्यादातर सीटों पर प्रभारियों का एलान कर चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि नगीना से गिरीश चंद्र जाटव, अलीगढ़ से अजीत बालियान, आगरा से मनोज सोनी, फर्रुखाबाद से मनोज अग्रवाल, हमीरपुर से संजय कुमार साहू, गौतमबुद्धनगर से सतबीर नागर, जालौन से अजय सिंह पंकज, शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, मेरठ से हाजी याकूब कुरैशी, धौरहरा से अरशद इलियास सिद्दीकी, गाजीपुर से अफजाल अंसारी, मोहनलालगंज से सीएल वर्मा, मिश्रिख से डा. नीलू सत्यार्थी, बांसगांव से दूधराम, सलेमपुर से प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, अकबरपुर से निशा सचान, फतेहपुर से सुखदेव प्रसाद वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी व श्रावस्ती चौधरी राम शिरोमणि, संतकबीरनगर से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को चुनाव की तैयारी का निर्देश दे दिया गया है। अन्य सीटों के प्रभारियों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। उनका भी एलान जल्द ही करने की योजना है।