बहुजन समाज पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्ट किया है कि हमारी तरफ से बसपा को आर्थिक सहयोग देने के लिए कोई भी खाता नंबर जारी नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे इस प्रकार के दुष्प्रचार में न पड़ें और न ही भ्रमित हों।
बसपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि ऐसे अराजतक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विदेशों में रहने वाले मिशनरी साथियों के लिए खाता नंबर जारी किया गया है, ताकि इच्छुक एनआरआई बसपा को आर्थिक सहयोग कर सके। विज्ञप्ति को बसपा ने भ्रामक व अराजक तत्वों का कृत्य करार दिया है।
बसपा ने कहा कि हम जो भी करते हैं कानूनी तौर पर करते हैं। इसलिए जनता ऐसी बातों से भ्रमित न हो।