पूर्व सांसद और मायावती के करीबी माने जाने वाले बृजेश पाठक बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। वहीं पार्टी महासचिव सतीश मिश्र ने एक बयान जारी करके ये सूचना दी कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से उन्हें पार्टी से निकाला गया। आगरा रैली के बाद बसपा के लिए ये तगड़ा झटका है। बता दें कि सतीश मिश्र के साथ बृजेश पाठक आगरा रैली में मीडिया संयोजक थे।
सतीश चंद्र मिश्र ने अमर उजाला को बताया कि बृजेश पाठक के साले पूर्व एमएलसी गुड्डू त्रिपाठी और भाई राजेश पाठक को बसपा से पहले ही निकाला जा चुका है। ये एक्शन पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते लिया गया।
बता दें कि बृजेश बीएसपी से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं इसके अलावा बसपा से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। बृजेश को मायावती का करीबी और सतीश मिश्र के बाद पार्टी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा माना जाता है।