फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव से पहले मायावती को झटका, अखिलेश से मिले बसपा के बागी विधायक

Thu, 29 Oct 2020 12:37 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी रामजी गौतम के प्रस्तावक के तौर पर नाम वापसी की अर्जी देने वाले बसपा विधायकों ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। विधायकों के इस फैसले से बसपा प्रत्याशी की उम्मीदवारी पर संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि विधायकों की इस बगावत से बसपा मुश्किल में पड़ गई है। इन विधायकों में असलम राईन, असलम चौधरी, गोविंद भार्गव, हाकिम सिंह बिंद और मुज्तबा सिद्दीकी हैं। इन सभी ने प्रस्तावक के रूप में नाम वापस लेने की अर्जी दे दी है। बता दें कि रामजी गौतम ने राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में 26 अक्तूबर को नामांकन किया था तब उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा व कई अन्य नेता मौजूद थे।

भिनगा के बसपा विधायक मो. असलम राईन ने फोन पर बताया कि चार विधायकों ने लिखकर दिया है कि राम जी गौतम के प्रस्तावक के रूप में उन लोगों ने दस्तखत नहीं किया। उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


राईन ने कहा कि कूटरचित हस्ताक्षर के लिए वह विधिक कार्रवाई करेंगे। फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत करने वाले विधायकों में मुज्तबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद व असलम चौधरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें