लखनऊ। बहनजी से दिल का रिश्ता है। वह हमारी नेता हैं और उनके लिए हमारी जान हाजिर है। ये शब्द हैं महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से आए बसपा समर्थकों के। उनके अनुसार बहुजन समाज के मिशन को आगे मायावती ही बढ़ाएंगी। इसलिए उनकी एक आवाज पर सभी सैकड़ों किलोमीटर दूर से लखनऊ मे जमा हुए हैं।
पिछले कुछ चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन भले आशा के अनुरूप न रहा हो, लेकिन इससे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं आया है। बहुजन समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम की पुण्य तिथि पर लखनऊ में हो रही रैली में प्रदेश के कोने-कोने से कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें देखने के लिए पहुंच रहे हैं। रैली भले बृहस्पतिवार को हो, लेकिन बुधवार सुबह से लोगों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। बस, ट्रेन के साथ ही काफी कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से भी लखनऊ आए हैं। इनका कहना है कि लंबे समय बाद बहनजी की रैली हो रही है। उनकी रैली कार्यकर्ताओं में जोश और मतदाताओं में भरोसा पैदा करेगी।
कुछ को बस, तो कुछ को कार्यकर्ताओं से मिली राशि का सहारा
रैली के लिए पूरे प्रदेश से बस और ट्रेन से बसपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच रहे हैं। बहराइच से आए मोहनलाल ने बताया कि उनको वहां के कार्यकर्ता ने एक हजार रुपये दिए थे। बताया गया था कि रुकने के लिए रैली स्थल पर व्यवस्था हो जाएगी, लेकिन वहां जाने के बजाय किसी परिचित के यहां ठहर जाएंगे। हां, सुबह बहनजी को सुनने जरूर आएंगे।
सोशल मीडिया पर बहनजी की पोस्ट देख हुए जमा
इटावा से आए किशन गौतम ने बताया कि वह अपनी पत्नी अल्का गौतम के साथ आए हैं। उनके अनुसार मायावतीजी ने ट्वीट किया था और सबको इस बार लखनऊ में परिनिर्वाण दिवस मनाने के लिए बोला था। इसलिए सभी लोग यहां जमा हो रहे हैं।
दो दिन पहले आ गए थे लखनऊ
फिरोजाबाद से आई अंजलि ने बताया कि वह रैली में शामिल होने के लिए दो दिन पहले से ही लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंच गईं थीं। उनके साथ चार बच्चे और 10 महिलाएं हैं। इससे पहले भी बहन जी की कई रैलियों में गए हैं।
महीने भर से कर रहे थे रैली के लिए प्रचार
अमेठी से आए मनीराम गौतम, मेवालाल गौतम, रामकुमार गौतम और बंसीलाल बुधवार देर रात अमेठी के जोरावर गंज गांव से लखनऊ पहुंचे। सभी ने बताया कि एक महीना पहले से इस रैली के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। बहन जी के शासन काल में जो काम हुए हैं उनके बारे में लोगों को घर घर जाकर बता रहे हैं।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।
बसपा की रैली में पहुंचे पार्टी समर्थक।