फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीस अहमद की बसपा में वापसी, नसीमुद्दीन पर साधा निशाना

Sat, 13 May 2017 07:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा प्रेस कॉन्फ्रेंस
विज्ञापन
मायावती और नसीमुद्दीन के बीच ‌छ‌िड़ी जंग में अब नसीमुद्दीन पर पलटवार करने के ल‌िए बसपा की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। पार्टी में अनीस अहमद की वापसी हुई। कॉन्फ्रेंस में अनीस ने कहा, नसीमुद्दीन को सुरक्षा की क्या जरूरत है उनके साथ बहुत सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं।
विज्ञापन


उनका बेटा 100-100 लोग लेकर घूमता है। मुझे बसपा से निकलवाया तो हमने इनका पुतला जलाया था। नसीमुद्दीन के बेटे ने गाड़ी भरकर गुंडे लाकर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस रोकने की कोशिश थी। अनीस ने कहा, ये अगर योगी जी से सुरक्षा की मांग करते हैं तो मैं कहूंगा क‌ि मुझे भी सुरक्षा म‌िले क्योंक‌ि मेरठ में ये मुझ पर एक बार हमला करवा चुके हैं।

अनीस बोले, नसीमुद्दीन ने अपनी बेटी का अब ‌‌ज‌िक्र क‌िया, मुझे तो कभी नहीं बताया क‌ि उनकी बेटी थी। हमेशा कहा तीन बेटे थे। मैं ऐसे राजनीति 100 बार छोड़ सकता हूं। वह अपने लालच की वजह से नहीं गए। उन्होंने अपनी बेटी के साथ इंसाफ नहीं किया। हर आदमी अपना समय बेचता है अपनी इज्जत नहीं बेचता है। अनीस ने कहा, बहन जी ने जो अब क‌िया वो बहुत पहले कर द‌िया होता तो नतीजे दूसरे होते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुझे हज चेयरमैन के पद से नसीमुद्दीन ने हटवाया था। अनीस ने कहा, बहनजी को मेरे खिलाफ नसीमुद्दीन ने भड़काया था। अनीस ने कहा, बहनजी को मेरे खिलाफ नसीमुद्दीन ने भड़काया था। उन्होंने कहा, लोग जिंदगी में एक बार मरते हैं लेक‌िन नसीमुद्दीन के चक्कर में लोगों को कई बार मरने को मजबूर ‌क‌िया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें