फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मायावती बोलीं- धार्मिक मुद्दों की आड़ लेकर राजनीतिक स्वार्थ साध रही सरकार, संघर्ष ढीला नहीं पड़ने देना

Sat, 30 Nov 2024 01:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। यूपी और उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ संगठन के कामकाज की समीक्षा की। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संगठन के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी प्रदेश कार्यालय में यूपी और उत्तराखंड के पदाधिकारियों को संबोधित किया। कहा कि यूपी सरकार धार्मिक मुद्दों की आड़ में स्वार्थ की राजनीति कर रही है। देश व समाज को संकीर्ण जातिवादी व साम्प्रदायिक तत्वों की जकड़ से निकालने के लिए दलित व अम्बेडकरवादी बहुजनों को अपना संघर्ष ढीला नहीं पड़ने देना है, बल्कि इसको और अधिक प्रभावी बनाना है। 

विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबल, बाहुबल और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि साफ-सुथरा चुनाव कराना चुनौती बन चुका है। यह संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुका है। इसका चेक एंड बैलेंस जरूरी है। 

Trending Videos

भाजपा की गरीब-विरोधी व उनकी धन्नासेठ समर्थक नीतियों से लोगों में आक्रोश है। लोगों का ध्यान बांटने के लिए ही यह पार्टी नए जातिवादी, साम्प्रदायिक व संकीर्ण हथकंडों का इस्तेमाल करती है। चुनाव में इसका लाभ भी ले लेती है। यूपी व उत्तराखंड में जबरदस्त महंगाई है। भाजपा की तुष्टीकरण की राजनीति लोगों को खुशहाल जीवन नहीं दे पा रही है।  
 

परिनिर्वाण दिवस की तैयारियों में जुटें

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस छह दिसंबर को है। इसकी तैयारी की जाए। लखनऊ, कानपुर व अयोध्या मंडल के लोग लखनऊ के गोमती नगर में अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। जबकि, मेरठ व दिल्ली के लोग नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यूपी के बाकी 14 मंडल के लोग अपने-अपने मंडल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अन्य राज्यों के लोग भी अपने-अपने प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। 
 
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र नहीं चलना चिंताजनक 

उन्होंने कहा कि अडाणी समूह पर लगा नया आरोप और संभल मस्जिद विवाद ऐसे ज्वलन्त मुद्दे हैं, जिसको लेकर संसद में सरकार एवं विपक्ष के बीच टकराव के कारण संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल रही है। वर्तमान सत्र का महत्व ही शून्य हो जाना उचित नहीं है। संसद देशहित में ठीक से चलनी चाहिए, जिसके लिए सरकार और विपक्ष दोनों को गंभीर होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें