लखनऊ से गोंडा लौट रहे बसपा नेता पप्पू सिंह परास और उनकी पत्नी नीलम सिंह शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा गोंडा जिले के घाघरा घाट के आगे झुकिया गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
पप्पू सिंह अपने परिवार के साथ फॉर्चूनर गाड़ी से थे। बहराइच फ्लाइओवर के पहले अचानक ढाबे की ओर मुड़ी बस से उनका वाहन टकरा गया।
पप्पू सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि सीट बेल्ट के कारण वह सुरक्षित हैं। रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। गोंडा के निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज करवाया जा रहा है। उनकी पत्नी नीलम सिंह के घुटनों में चोट आई है।