फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी बसपा नेता गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

Fri, 27 Dec 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी बसपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी बसपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश गौतम को शुक्रवार को निगोहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम सोशल मीडिया पर मीरकनगर निवासी ओमप्रकाश गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। भगवानपुर गांव के समाजसेवी भंवरेश्वर चौरसिया ने केस दर्ज कराया था। 

शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उक्त मामले को लेकर बीजेपी के निगोहां मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, कार्यकर्ता शिवनारायण बाजपेयी और करणी सेना के लोगों ने भी तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें