फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा: क्या मायावती के फैसलों से आहत हैं आकाश आनंद, ससुर के निष्कासन के बाद से बदले दिखे रिश्ते; ये हैं कयास

Tue, 18 Feb 2025 07:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद के बीच क्या सबकुछ सामान्य चल रहा है? ऐसा अशोक सिद्धार्थ पर हुई कार्रवाई के बाद महसूस किया जा रहा है। 
विज्ञापन
मायावती के साथ आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बसपा सुप्रीमो मायावती के एक्शन के बाद से ही भतीजे आकाश आनंद कुछ बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि बुआ मायावती के एक्स पर दिए किसी बयान को आकाश ने आगे नहीं बढ़ाया है। इसे लेकर सियासी गलियारों में यह चर्चा खास हो गई है कि कहीं ससुर अशोक सिद्धार्थ पर हुई कार्रवाई से आकाश आहत तो नहीं हैं?

विज्ञापन


दरअसल, कुछ समय पहले मायावती ने पार्टी के उत्तराधिकारी के तौर पर आकाश आनंद के नाम की घोषणा की थी। इस बीच हाल में ही मायावती ने आकाश के ससुर और पार्टी में दक्षिणी राज्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। इसकी जानकारी जब मायावाती ने सोशल मीडिया जरिए दी तो आश्चर्यजनक तरीके से आकाश ने इसे आगे नहीं बढ़ाया। माना जा रहा है कि ऐसा पहली बाद देखने को मिला है।

यही नहीं, 16 फरवरी को पार्टी में उत्तराधिकार और रिश्तों को महत्वहीन बताती मायावती की पोस्ट पर भी आकाश आनंद की चुप्पी एक नई सियासी चर्चा को जन्म देती दिख रही है। हालांकि बुआ की दो पोस्ट से दूरी बनाने के बाद आकाश ने सोमवार को मायावती की बैठक की तस्वीरें और पोस्ट शेयर करके चर्चाओं को विराम देने की कोशिश भी की है। इधर, 16 फरवरी के पोस्ट में मायावती ने भी पार्टी के उत्तराधिकारी के गुण तो बताए, लेकिन कहीं आकाश आनंद का नाम नहीं लिया। ऐसे में मायावती और आकाश आनंद के बीच की सियासी खिचड़ी को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें