बसपा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश के उस बयान की कड़ी
निंदा की है जिसमें उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम के ‘अयोध्या में
महाशौचालय बनवाने’ की बात कही थी।
बसपा प्रवक्ता ने केंद्रीय मंत्री के
बयान को षड्यंत्र का हिस्सा बताते हुए इसे गलत, बेबुनियाद व गुमराह करने
वाला बताया है।
पढ़ें-
'फिर होंगे मुजफ्फरनगर जैसे दंगे'
आरोप लगाया कि कांग्रेस
सोची-समझी साजिश के तहत कांशीराम के हवाले से गलत प्रचार कर रही है। ऐसा
करके वह लोकसभा व खासकर चार हिंदी भाषी राज्यों के होने वाले चुनाव में
लोगों को गुमराह करना चाहते हैं।
कांशीराम ने कभी अयोध्या में महाशौचालय
बनवाने जैसी बात नहीं की।
पढ़ें-
कैग के खुलासे के बाद आज आएंगे जयराम रमेश
यदि उनकी ऐसी कोई इच्छा होती तो क्या सूबे में
चार बार बनी बसपा सरकार में उनकी अन्य इच्छाओं की तरह इस इच्छा को भी पूरा
नहीं किया जाता?
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-