फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा अध्यक्ष मायावती ने छह नवंबर को बुलाई बैठक, उपचुनाव नतीजे पर करेंगी समीक्षा

Mon, 04 Nov 2019 06:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा अध्यक्ष मायावती लखनऊ वापस लौट आई हैं। उन्होंने 6 नवंबर को जिला अध्यक्षों, मंडल जोन इंचार्ज व जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बैठक में यूपी उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा की जाएगी और संगठन में फेरबदल भी संभव है।

बता दें कि यूपी में 11 सीटों पर हुए उपचुनाव में बसपा एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी। ऐसे में पार्टी के सियासी भविष्य पर सवाल उठने लगे है।

पार्टी के कब्जे वाली सीट वह पुराने गठबंधन की सहयोगी सपा के हाथों हार गई। बसपा केवल दो स्थान पर नंबर दो पर रही। वह छह सीटों पर मुख्य तीन प्रत्याशियों की लड़ाई में शामिल नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें