फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीएसएनएल की इंटरनेट व मोबाइल सेवा ठप

Mon, 03 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बीएसएनएल की इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। कभी लाइन में फाॅल्ट तो कभी उपकरणों में खराबी के चलते सेवाएं बाधित रहती हैं। हर सप्ताह कहीं न कहीं कोई समस्या के चलते इंटरनेट सेवा ठप रहती है। रविवार को भी दोपहर से इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं ठप रहीं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में फाइवर नेट के 600 कनेक्शन, 70 टॉवरों से करीब पांच हजार फोरजी इंटरनेट के उपभोक्ता हैं। सुबह करीब 12 बजे से दोनों सेवाएं प्रभावित हो गईं। इससे पूरे शहर की इंटरनेट सेवा ध्वस्त हो गई। निजी संस्थाओं, दुकानदाराें को कामकाज निपटाने के लिए दूसरी कंपनियों के इंटरनेट का सहारा लेना पड़ा। जनसुविधा केंद्रों और कैफे संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।

बीएसएनएल उपभोक्ता आशुतोष बाजपेयी, बंशीधर ने बताया कि बीएसएनएल की सेवाओं से लोगाें का मोह भंग हो रहा है। कभी केबल कट जाती हैं, तो कभी उपकरणों में खराबी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसडीओ टाउन संदीप शुक्ला ने बताया कि जेल गार्डेन रोड पर खोदाई के दौरान केबल कट गई है। इससे इंटरनेट प्रभावित रहा। टीम लगाकर केबल को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें