फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन करोड़ से संसाधनों से लैस होगा बीएससी नर्सिंग कॉलेज

Fri, 01 Aug 2025 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन बीएससी नर्सिंग कॉलेज को 3.12 करोड़ रुपये से आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, कार्यदायी संस्था युद्धस्तर पर निर्माण करके शीघ्र ही भवन हैंडओवर करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 से मेडिकल काॅलेज में बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं चल रही हैं। हर साल 60 सीटों पर दाखिला हो रहा है। इस वर्ष काउंसिलिंग के बाद चौथे बैच की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इन छात्र-छात्राओं को अब तक अपना भवन नसीब नहीं था। यह लोग मेडिकल कॉलेज के दो सौ बेड के नये व पुराने भवन में पढ़ाई करते थे। छात्रावास की समस्या भी थी।
इससे निजात के लिए अगस्त, 2024 से 9.95 करोड़ से इसी परिसर में बीएससी नर्सिंग कॉलेज और छात्रावास निर्माणाधीन है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने 31 अक्तूबर तक भवन हस्तांतरित करने का दावा किया है। ऐसे में कॉलेज के शीघ्र संचालन के लिए 29 जुलाई को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को पत्र भेजकर लगभग तीन करोड़ के आवश्यक संसाधनों की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अनुसार 60.86 लाख से कंप्यूटर, आईटी उपकरण, सीसीटीवी, बायोमीट्रिक, एलईडी टीवी, एसी आदि लगेंगे। 45.18 लाख से प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्रोफसर, ट्यूटर कक्ष, कक्षा कक्ष आदि के फर्नीचर, 11.97 लाख से लैब के फर्नीचर, 44.10 लाख से नोटिस बोर्ड, वाटर कूलर, फोटो कॉपी मशीन व अन्य सामान, 1.50 से छात्रावास के सामान खरीदे जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि इसी सत्र से बीएससी नर्सिंग कॉलेज को अपना भवन मिलेगा। एक ही परिसर में विद्यार्थियों के पठन-पाठन व आवास की सुविधा होगी। भवन हैंडओवर होने से पहले इसे संसाधनों से लैस करने की तैयारी की जा रही है। स्वीकृति मिलते ही खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें