फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: खाना मांगने पर सौतेली मां ने चिमटे और बेलन से पीट-पीटकर बच्चे को मार डाला, हुई गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 10:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती

सार

Stepmother committed murder: यूपी के श्रावस्ती जिले में एक मां द्वारा हैवानियत कृत्य किए जाने की घटना सामने आई है। यहां एक मां ने बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती जिले के ग्राम पंचायत डिंगुराजोत के फत्तूपुर गांव निवासी दीपक (07) को शनिवार की शाम उसकी सौतेली मां अर्चना ने पीट- पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद अर्चना ने मामले को दबाने के लिए शव को खेत में फेंक दिया और दीपक के गायब होने की खबर फैला दी। पुलिस ने अर्चना पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक दीपक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी मां से खाना मांग लिया था। अर्चना खाना बना रही थी, दीपक के जिद से गुस्साई अर्चना ने उस पर बेलन और चिमटे से हमला कर दिया। अर्चना ने दीपक को तब तक पीटा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। दीपक की मौत के बाद अर्चना ने शव को गांव के बाहर चरी के खेत में फेंक दिया और फिर गांव में दीपक के गायब होने की खबर फैला दी। 

ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो दीपक का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शंभू सिंह ने जांच पड़ताल की और अर्चना को गिरफ्तार कर लिया। हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी और गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की जा रही है
हत्यारोपी मां अर्चना पर दीपक की हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। -शंभू सिंह, थाना प्रभारी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें