फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: यूपी के रायबरेली में बेटे ने मां को गड़ासे से काट डाला, घर के पिछवाड़े पेट्रोल डालकर जला दिया शव

Wed, 05 Jun 2024 07:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली

सार

Brutality: यूपी के रायबरेली जिले में एक बेटे ने मां की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को घर के पीछे जलाने का प्रयास किया। पूरे इलाके में इस घटना से हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन
गांव वालों ने दी पुलिस को सूचना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मुजरे उसरैना गांव में बेटे ने गड़ासे से मां का गला काटकर हत्या कर दी और घर के पीछे शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया। उस समय घर पर कोई नहीं था। धुआं उठा तो गांव वालों को पता चला। सूचना पुलिस को दी गई। सीओ अरुण कुमार नौहवार व कोतवाल अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर अधजले शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी सुशीला 45 वर्ष पत्नी लवकुश बुधवार की दोपहर बाद घर पर सो रही थी। उसका पति व छोटा बेटा संदीप सलोन बाइक में नंबर प्लेट लगवाने गया था। इस दौरान उसके बड़े बेटे कुलदीप ने मां पर गड़ासे से वार कर दिया, जिससे उसका गला कट गया और उसकी मौत हो गई । हत्यारे ने घर के पीछे घास में शव को रखा और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शव जलने लगा।

धुआं उठा तो गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाकर शव को बाहर निकाला। सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। सीओ ने बताया कि बेटे ने उसकी हत्या की है। घटना की जांच की जा रही है। घटना की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें