फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पढ़ाई के बहाने किशोरी को लाया, करता था प्रताड़ित

विज्ञापन
पढ़ाई के बहाने किशोरी को लाया, करता था प्रताड़ित
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर की विष्णुलोक कॉलोनी में किराये के कमरे में रहने वाली शांभवी सिंह उर्फ शुभी सिंह (17) को ऋषभ मिश्र पढ़ाई के बहाने अपने साथ लेकर आया था। इसके बाद वह किशोरी को प्रताड़ित करने लगा। आजिज आकर शांभवी ने जान दे दी। यह आरोप लगाते हुए किशोरी की मां निशा सिंह ने वाराणसी के खुशहाल नगर निवासी ऋषभ मिश्र के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में बुधवार देर रात एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक, शांभवी मूलरूप से वाराणसी के मीरापुर बसही स्थित हैप्पी होम अपार्टमेंट की रहने वाली थी। निशा का कहना है कि परिजन बेटी को तलाश रहे थे। 13 अक्तूबर को पुलिस ने उन्हें बेटी के फंदा लगाने की सूचना दी थी। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ ने पड़ोस के कमरे में रहने वाले हर्ष को बताया था कि वह 11 अक्तूबर को नोएडा चला गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें