फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाई-बहन की गंगा नदी में डूबकर मौत

Thu, 23 May 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर स्थित गंगा में भाई-बहन के डूबने के बाद घाट पर लगी ग्रामीणों की भीड - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली-सरेनी। रालपुर गंगाघाट पर बुधवार को तरबूज खरीदने गए भाई-बहन की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। गर्मी लगने पर दोनों गंगा नदी में नहाने लगे। पैर फिसलने से दोनों गहराई में चले गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी खोजबीन कराई। गोताखोरों ने नदी से भाई-बहन के शव बाहर निकाले।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे मत्तू मजरे रालपुर गांव निवासी रामनरेश किसान हैं। उनका 10 वर्षीय पुत्र राज व 13 वर्षीय पुत्री सहजल उर्फ गुड़िया बुधवार को करीब 11 बजे रालपुर गंगाघाट के पास तरबूज खरीदने गए थे। इस दौरान भाई-बहन को गर्मी लगी तो वह गंगा नदी में नहाने लगे।
नहाते वक्त पैर फिसलने से दोनों गहराई में चले गए और नदी में डूब गए। भाई-बहन जब घर नहीं पहुंचे तो मां सीमा देवी ने खोजबीन शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने गोताखोरों के माध्यम से नदी में भाई-बहन की खोजबीन कराई।
विज्ञापन

पहले गुड़िया और फिर उसके भाई का शव नदी से बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गंगा नदी में डूबकर भाई-बहन की जान गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

बच्चों की मौत से सदमे में मां, हुई बेहोश
बच्चे घर नहीं पहुंचे तो मां सीमा देवी दौड़ती हुई रालपुर गंगाघाट के पास पहुंची। आसपास के लोगों से बच्चों के बारे में पूछती रही। बच्चे नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी। मां को शक था कि बच्चे नदी में ही डूब गए। पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों ने भाई-बहन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बच्चों की मौत से मां सदमे आ गई। रोते-रोते बेहोश हो गई। लोगों ने पानी का छिट्टा मारा तो उसे होश आया। इसके बाद फिर वह चीखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें