फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सस्ती दवा दिलाने का झांसा देने वाले दलाल को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मरीजों को सस्ती दवा दिलाने का झांसा देने वाले मेडिकल स्टोर व निजी अस्पतालों के दलालों के खिलाफ बृहस्पवितार को लारी कॉर्डियोलॉजी में केजीएमयू प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान चार दलाल परिसर में घूमते मिले। डॉक्टर और सुरक्षाकर्मी इन्हें पकड़ने के लिए दौड़े। एक दलाल पकड़ में आया, लेकिन बाकी तीन भाग निकले। दबोचे गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

लारी की ओपीडी में बृहस्पतिवार को मरीजों की काफी भीड़ थी। एचआरएफ दवा के काउंटर के सामने लंबी कतार थी। इस बीच दलाल बार-बार मरीजों और तीमारदारों से दवाएं मिलने के बारे में पूछताछ कर रहे थे।

दोपहर करीब 12 बजे केजीएमयू प्रशासन को लारी के पास दलालों के घूमने की खबर मिली। पैरामेडिकल संकाय के डीन व प्रवक्ता डॉ. केके सिंह और डॉ. भास्कर टीम के साथ लारी पहुंचे। चार संदिग्ध युवकों को बुलाया। अधिकारियों को देख युवक भागने लगे। इस पर डॉ. केके सिंह और डॉ. भास्कर ने सुरक्षा कर्मियों के साथ इन्हें दौड़ा लिया, जिससे भगदड़ मच गई। चार में एक युवक को पकड़ लिया गया। खास बात है कि दो दिन पहले भी यह युवक पकड़ा गया था। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि लारी परिसर में अब दलाल दिखें तो उन्हें तत्काल पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें