फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महंगे शौक पूरे करने के लिए तोड़ी थी एटीएम

Sun, 23 Aug 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अ​भिषेक जायसवाल।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। महंगे शौक और लग्जरी जीवन की चाहत में दो दोस्तों ने एटीएम से रुपये चोरी करने की साजिश रची। शुक्रवार रात मोहनलालगंज कस्बे में एटीएम तोड़ने का प्रयास करते समय वे लोगों की आहट सुनकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर अभिषेक जायसवाल को मौरावां के पास दबोच लिया, जबकि उसका साथी विशाल सिंह उर्फ पांडेय भाग गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के अनुसार, आरोपी अभिषेक रायबरेली के पानदरीबा का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज है। अभिषेक ने कार खरीदने और महंगे शौक पूरे करने के लिए विशाल के साथ सुनसान स्थानों पर लगे एटीएम की रेकी शुरू की। शुक्रवार रात दोनों ने मोहनलालगंज में एटीएम तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान लोगों की आहट सुनकर दोनों घबरा गए और एटीएम के टूटे हुए पुर्जे कार में रखकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपी के पास से एटीएम तोड़ने के उपकरण और तीन कूटरचित नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। विशाल की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने इससे पहले कितने एटीएम की रेकी की थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अभिषेक जायसवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें