फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राइटलैंड स्कूल के प्रिंसिपल को मिली जमानत, हमला करने वाली छात्रा पर भी लिया गया एक्शन

Thu, 18 Jan 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रचिन मानस काली जैकेट में - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के अलीगंज के ब्राइटलैंड स्कूल के टॉयलेट में कक्षा एक के छात्र रितिक शर्मा को बंधक बनाकर चाकू मारने का सनसनीखेज मामला पुलिस से छिपाने के आरोप में बृहस्पतिवार दोपहर प्रिंसिपल रचित मानस को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि प्रिंसिपल के खिलाफ लापरवाही व साक्ष्य छिपाने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


उसे सीजेएम छवि अस्थाना की कोर्ट में पेश किया गया जहां जमानत दे दी गई। इसके साथ ही चाकू मारने की आरोपी सातवीं कक्षा की छात्रा को जेएम अचल प्रताप सिंह के समक्ष पेश किया गया। उसे एक दिन के लिए बाराबंकी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। शुक्रवार को जेजे बोर्ड की बैठक में उसके प्रकरण पर सुनवाई की जाएगी।

ब्राइटलैंड स्कूल में मरणासन्न मिले छात्र को देखने के लिए सुबह मुख्यमंत्री के ट्रामा सेंटर पहुंचने की सूचना के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। अब तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारी इसे सामान्य घटना के तौर पर ले रहे थे लेकिन सीएम के दौरे के बाद आनन-फानन प्रिंसिपल रचित मानस व उसके छोटे भाई रोहन को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने अलीगंज कोतवाली में दोनों से लंबी पूछताछ की। इस बीच पुलिस की एक टीम, चाइल्ड लाइन और बाल आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में छात्रा के घर जाकर उससे घटना के बारे में सवाल-जवाब किए। हालांकि, छात्रा अंत तक रितिक को पहचानने व उसे चाकू मारने की बात से इनकार करती रही। उधर, स्कूल के बाहर सुबह से दोपहर तक अभिभावकों का हंगामा चला।

स्कूल के पक्ष में आ गए अभिभावक व स्वयंसेवी संगठन के लोग

डॉयरेक्टर रीना मानस व रचित मानस। - फोटो : amar ujala
दोपहर बाद कुछ अभिभावक और स्वयंसेवी संगठन के लोग स्कूल के पक्ष में आ गए और नारे लगाते हुए पूरे घटनाक्रम को झूठा बताते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने लगे। अलीगंज इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने उन्हें समझाकर शांत कराया। दोपहर बाद पुलिस ने रचित को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।

एसएसपी ने बताया कि प्रिंसिपल ने रितिक पर हमले का जो केस दर्ज कराया था, उसी में उन्हें भी आरोपी बनाते हुए साक्ष्य छिपाने व लापरवाही की धाराएं जोड़ी गई हैं। इस मामले में स्कूल की निदेशक रीना मानस को आरोपी बनाने के बारे में एसएसपी ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ होने वाली घटना की जिम्मेदारी प्रिंसिपल की होती है इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।

मालूम हो कि मंगलवार सुबह स्कूल के द्वितीय तल पर स्थित टॉयलेट में कक्षा एक के छात्र रितिक शर्मा को के हाथ-पैर बांधकर व मुंह में कपड़ा ठूंसकर बंधक बनाने के बाद उस पर चाकू से कई वार किए गए थे। हमलावर उसे मरा समझकर टॉयलेट में बंद करके भाग निकला था।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में ले जाने के बाद ट्रॉमा रेफर किया गया

- फोटो : amar ujala
मासूम रितिक ने पैर से दरवाजे पर ठोकर मारी तब उधर से गुजर रहे डिसिप्लिन इंचार्ज अमित सिंह को वारदात का पता चला। स्कूल प्रशासन छात्र को एक निजी अस्पताल में ले गया जहां से उसे ट्रामा रेफर कर दिया गया।

बुधवार को पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रामा सेंटर जाकर छात्र के बयान लिए तो उसने कक्षा सात की एक छात्रा पर हमले का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। प्रिंसिपल रचित मानस की तरफ से अज्ञात छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रितिक से हमलावर के हुलिए की जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध छात्रा को निगरानी में लिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें