फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिन में तीखी धूप, शाम में सर्द हवाओं का डेरा

विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम हरदोई मार्ग जुगाड़ से अलाव तापते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप का सामना हुआ। जैसे-जैसे धूप ढली सर्द पछुआ हवाओं ने शहर में डेरा डाल दिया। नतीजा शाम में ठंड का अहसास अचानक बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर भी देखने को मिला।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक फरवरी से प्रदेश में एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से दो फरवरी को लखनऊ में फिर बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें