फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, फ्लीट के बीच में कार लेकर घुसा प्रॉपर्टी डीलर

Tue, 11 Oct 2016 08:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ में मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के लखनऊ आगमन पर शहर छावनी में तब्दील था इसके बावजूद उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। एयरपोर्ट से निकली पीएम की फ्लीट के पीछे एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी कार दौड़ा दी। पीएम की फ्लीट के पीछे सीएम अखिलेश की फ्लीट थी। 
विज्ञापन


पीएम व सीएम की फ्लीट के बीच में कार दौड़ते देख अफसरों को पसीना छूटने लगा। अफसरों ने सिक्योरिटी को सूचना दी इसके बाद कैंट पुलिस ने घेराबंदी करके कटाई पुल पर कार रोकी और उसे हिरासत में ले लिया।

एसओ कैंट अंबर सिंह ने बताया कि पीएम व सीएम की फ्लीट के बीच में कार दौड़ाने वाले की पहचान हसनगंज के बाबूगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र प्रकाश रस्तोगी के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को बताया भाजपा ट‌िकट का दावेदार

ऐशबाग जाते मोदी - फोटो : amar ujala
उसने खुद को विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट का प्रमुख दावेदार बताते हुए पुलिसकर्मियों को अर्दब में लेने की कोशिश की। बोला कि एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत करने गया था। पुलिस ने महेंद्र से तहकीकात के साथ उसकी गाड़ी की तलाशी ली। कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।

वहीं पुलिस ने पीएम की वापसी से एक घंटे पहले ही सीएम आवास के पास ट्रैफिक रोक रखा जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हुई।

जाम के चलते एंबुलेंस फंसी रही, मरीजों को परेशान होना पड़ा। लोग ट्रैफिक तोड़कर फागे तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे अफरा-तफरी मच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें