फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लेजर लाइट में गूंजा शौर्य, जांबाजों की वीरगाथा से सजी युद्ध स्मृतिका

विज्ञापन
कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, योगी आदिन्यनाथ व अन्य।
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी स्थित युद्ध स्मृतिका में तैयार लेजर लाइट एवं साउंड शो के जरिये अब दर्शकों को भारतीय सेना के शौर्य, इतिहास और आधुनिक ताकत की झलक देखने को मिलेगी। शो का उद्घाटन शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफि्टनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि यह शो लगभग 30 मिनट का है। उन्नत प्रोजेक्शन, साउंड और लाइटिंग तकनीकों के माध्यम से सेना के इतिहास, उसकी ऑपरेशनल उपलब्धियों और राष्ट्र-निर्माण में उसके योगदान को बयां करता है। शो सशस्त्र बलों की वीरता और विरासत को समर्पित है। इसकी कहानी में भारत के प्रमुख युद्धों और ऑपरेशनों, मध्य कमान की ऐतिहासिक भूमिका, अवध क्षेत्र की वीरता और ''आत्मनिर्भर भारत'' की परिकल्पना के अनुरूप सैन्य आधुनिकीकरण को शामिल किया गया है। शो प्रतिदिन शाम को दर्शकों के लिए चलाया जाएगा। इसे मध्य कमान व उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से तैयार किया गया है।

शो में रक्षामंत्री के सामने भारत के प्रमुख युद्धों 1947-48, 1962, 1965 और 1971 के संघर्षों के प्रमुख ऑपरेशनल पहलुओं के साथ ''ऑपरेशन मेघदूत'' और ''ऑपरेशन विजय'' के दौरान दिए गए विशिष्ट योगदानों को रेखांकित किया गया है। इसके अतिरिक्त अवध क्षेत्र के ''परमवीर चक्र'' विजेताओं की असाधारण वीरता को भी उजागर किया गया है। शो में उभरते खतरों और युद्ध की बदलती गतिशीलता के जवाब में भारतीय सेना की ओर से किए जा रहे निरंतर आधुनिकीकरण और रूपांतरण को भी शामिल किया गया है। युद्ध स्मृतिका परिसर में भी व्यापक स्तर पर अपग्रेडेशन कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अत्याधुनिक प्रोजेक्टर और स्पीकर के अलावा, नई पीढ़ी के सैन्य उपकरणों और युद्ध में जीती गई चीजों (वॉर ट्रॉफ़ी) को दिखाने वाली भित्ति चित्र (म्यूरल) भी लगाए गए हैं। एम्फीथिएटर भी बनाया गया है। इसके अलावा तीन म्यूरल दीवारें भी बनाई जा रही हैं, जो एक तरफ तो सैन्य इतिहास को प्रमुखता से दिखाएंगी और दूसरी तरफ लेज़र, लाइट और साउंड शो के लिए एक जीवंत मंच का काम करेंगी।

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, योगी आदिन्यनाथ व अन्य।

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, योगी आदिन्यनाथ व अन्य।

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, योगी आदिन्यनाथ व अन्य।

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, योगी आदिन्यनाथ व अन्य।

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, योगी आदिन्यनाथ व अन्य।

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, योगी आदिन्यनाथ व अन्य।

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, योगी आदिन्यनाथ व अन्य।

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, योगी आदिन्यनाथ व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें