बीकेटी कस्बे में बुधवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से खरीदारी कर लौट रहीं कुरैशा खान की चेन पर झपट्टा मारा। हिम्मत दिखाते हुए बहादुर महिला बदमाशों से भिड़ गई।
खुद को फंसता देख लुटेरे चेन का कुछ हिस्सा छीनकर भाग निकले। पति की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गोपाल विहार कॉलोनी निवासी एए खान एयरफोर्स स्टेशन में मास्टर वारंट ऑफिसर (एमडब्ल्यूओ) के पद पर तैनात हैं।
उनकी पत्नी कुरैशा बुधवार दोपहर साढे़ बारह बजे बड़ी बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थीं। घर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सामने से महिला के गले पर झपट्टा मारा।