फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: संवाद में ब्रजेश पाठक बोले- आयुष्मान भारत योजना ने दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच

Wed, 07 Oct 2026 09:13 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आयुष्मान संवाद कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच दिया है। वहीं, संदिग्ध क्लेम और अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की भी बात कही। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
‘आयुष्मान संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करते हुए करोड़ों गरीब एवं वंचित परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच बनी है। वह बुधवार को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘आयुष्मान संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए अस्पतालों की गुणवत्ता, फायर सेफ्टी, चिकित्सकों की उपलब्धता और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। योजना को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए डेटा एनालिटिक्स, फील्ड ऑडिट और तकनीक आधारित निगरानी मजबूत की गई है। 

पाठक ने कहा कि संदिग्ध क्लेम और अनियमितताओं की पहचान कर नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ निलंबन, डी-एम्पैनलमेंट, आर्थिक दंड और रिकवरी जैसी कार्रवाई की जा रही है। गरीब और जरूरतमंद मरीज का अधिकार सर्वोपरि है। उन्होंने पात्र लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील करते हुए कहा कि आर्थिक अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकना चाहिए।
विज्ञापन


आने वाले समय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, गुणवत्तापूर्ण अस्पताल नेटवर्क, बेहतर शिकायत निवारण, मजबूत ऑडिट और डेटा आधारित निगरानी से योजना को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों, आयुष्मान मित्रों, आशा बहनों, जिला प्रशासन, सीएमओ, सरकारी व निजी अस्पतालों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव हेकाली वी. झिमोमी, सचिव रितु माहेश्वरी, निदेशक एनएचए डॉ. पीयूष सिंगला, सीईओ अर्चना वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें