लखनऊ। महात्मा गांधी ने राजसी जीवन का सुख छोड़कर आदर्श जीवन का उदाहरण हमारे सामने रखा। युवा पीढ़ी नशे से दूर रहने के साथ अफवाहों से भी बचे। हजरतगंज में बुधवार को आयोजित गांधी दर्शन संगोष्ठी में बौद्ध पुरोहित एवं भारतीय संविधान सम्मान समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता भदन्त आर्यवंश महाथेरो ने ये विचार रखे। इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
बौद्ध पुरोहित ने कहा, इंसानियत को कुचलने वाली ताकतों से निपटने के लिए सक्षम होना चाहिए। भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने में भी नागरिक सुरक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण है। संगोष्ठी में ज्योति खरे, विमला देवी, मुकेशानंद, अनंत कुमार तोमर, अधिवक्ता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी नागरिक सुरक्षा पर विचार रखे।