फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायर अनवर जलालपुरी को ब्रेन स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती, गीता का उर्दू शायरी में किया था अनुवाद

Fri, 29 Dec 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शायर अनवर जलालपुरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उर्दू के नामचीन शायर अनवर जलालपुरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद गंभीर हालत में बृहस्पतिवार देर रात केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। वे शाम को अपने बाथरूम में गिरने के बाद से गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
विज्ञापन


बाथरुम का दरवाजा तोड़ कर उन्हें बाहर निकालने के बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने दिमाग में क्लाट खून के थक्के, रक्तस्त्राव पाये जाने के बाद उन्हें केजीएमयू रेफर कर दिया।

परिजनों ने संभावना जताई है कि बाथरूम में जाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद वे गिरने से घायल हुये और उनके दिमाग में अंदरूनी चोटें आई। देर रात केजीएमयू में उनके ईलाज को लेकर उपमुख्यमंत्री कार्यालय से भी पल-पल की जानकारी ली जाती रही।
विज्ञापन


हुसैनगंज निवासी उर्दू शायर अनवर जलालपुरी बृहस्पतिवार शाम अपने करीबी परिजन के शोक समारोह से लौटे थे। छोटे बेटे डा. जानिसार जलालपुरी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे वे घर पहुंचने केबाद स्नान आदि करने क लिये बाथरूम गये। लेकिन जब करीब आधे-पौने घंटे तक वे बाहर नहीं निकले तो उन्हें आवाज लगाई।

मदद के लिये दबी-दबी सी आवाज आने पर जब उन्हें दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला तो वे फर्श पर पड़े हुये थे और उनकेसिर से खून बह रहा था। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके दिमाग में अंदरूनी चोटों के चलते सीटी स्कैन आदि के लिये दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया।

देर रात गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल से उन्हें केजीएमयू रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज शुरू हो गया है। मालूम रहे कि श्रीमदभागवत गीता का उर्दू शायरी में अनुवाद करने वाले 71 वर्षीय नामचीन उर्दू शायर को प्रदेश सरकार यश भारती से भी नवाज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें