यूजीसी के नए नियमों का विरोध करने ब्रह्म समाज पहुंचा हिमाचल
लखनऊ। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज का प्रतिनिधि मंडल यूजीसी के नए नियमों के विरोध और संगठन का विस्तार करने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचा है। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ल ने बताया कि बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश में संत समाज को आगे करके सभा में यूजीसी गाइडलाइन का विरोध करने का आह्वान किया। हिमाचल प्रदेश के नैना देवी क्षेत्र के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की मौजूदगी में एक बड़े जनसमूह में संतों ने भी यूजीसी के निए नियमों को समाज को बांटने वाला बताया। संतों ने स्पष्ट रूप से कहा कि समाज को विभाजित कर अपना मकसद सीधा करने वालों के मंसूबे कभी सफल नहीं हो सकते हैं। पूरा संत समाज इस विषय में लोगों को जागरूक करेगा। सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से मां निर्मलानंद गिरि जी महाराज, कार्तिक गिरि जी महाराज कोतवाल श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, जमुना गिरि जी महाराज थानापति शामिल थे।