फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः लखनऊ के चार अस्पतालों में मरीजों के लिए बढेंगी सुविधाएं

Wed, 10 Feb 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल, बलरामपुर, डफरिन और झलकारीबाई अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए 20 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) खोली जाएगी।
विज्ञापन


हर अस्पताल में पांच-पांच बेड लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव की मानें तो अप्रैल के पहले हफ्ते से इस यूनिट में गंभीर रोग से पीड़ित और सड़क हादसे के घायलों को उपचार दिया जाएगा।

यहां उनकी 24 घंटे डिजिटल मॉनीटर की जा सकेगी। जानकारी के मुताबिक, एचडीयू का निर्माण नेशनल हेल्थ मिशन के बजट से किया जाएगा जिस पर करीब 40 लाख से अधिक रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


अब तक सिर्फ लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में छह बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट है। हाई डिपेंडेंसी यूनिट के लिए विभाग की ओर से दो विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ दो पैरामेडिकल स्टाफ और एक रेजिडेंट की नियुक्ति की जाएगी
विज्ञापन

सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम की व्यवस्था

जिससे मरीजों को 24 घंटे उपचार दिया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि हाई डिपेंडेंसी यूनिट में मरीजों का ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, हार्ट बीट और ईसीजी रिपोर्ट स्क्रीन पर दिखती रहती है।

मॉनीटर पर मरीज की स्थिति रिपोर्ट के आधार पर एचडीयू यूनिट में मौजूद डॉक्टर अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह ले सकता है जिससे मरीज की परेशानी को कम किया जा सके।

इस वार्ड में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम होता है जिससे मरीजों को बेड साइड ऑक्सीजन नॉब की सुविधा रहेगी। चार अस्पतालों में एचडीयू शुरू होने के बाद बेड साइड जांच के लिए पोर्टेबल मशीनों को भी इमरजेंसी में उपलब्ध कराया जाएगा।

सीएमओ डॉ.एसएनएस यादव का कहना है कि नेशनल हेल्थ मिशन के बजट से सिविल, बलरामपुर, झलकारीबाइ और डफरिन अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट खोली जाएगी।

गंभीर रोगियों को बेहतर उपचार की सुविधा मुहैया कराने के साथ उनकी रेगुलर मॉनिटरिंग के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इस सुविधा को अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू करा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें