फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान लिखी टी-शर्ट पहनकर निकाला जुलूस

Wed, 05 Nov 2014 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में कुछ लड़के पाकिस्तान लिखी टी-शर्ट पहनकर मोहर्रम जुलूस में शामिल हुए। जिससे माहौल काफी तनाव पूर्ण हो गया।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने वहां पहुंचकर लड़कों की टी-शर्ट उतरवाई और मामले को संभालने की कोशिश की। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि इन लड़कों को पाकिस्तान लिखी टी-शर्ट कहां से मिली।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, लगभग एक दर्जन लड़के पाकिस्तान लिखी टी-शर्ट पहनकर जुलूस में निकले, जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति की।

इस दौरान लड़कों और दूसरे समुदाय के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने मामले को संभाल लिया है, जबकि क्षेत्र में अब भी इस पर चर्चा हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें