फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास विवि में पुरुष छात्रावास आवंटन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनर्वास विवि में पुरुष छात्रावास आवंटन आज से
विज्ञापन

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग छात्रों की आवासीय समस्या जल्द समाप्त होगी। विवि प्रशासन पुरुष छात्रावास का आवंटन बुधवार व महिला छात्रावास का आवंटन 1 अगस्त से शुरू होगा। छात्रावास में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। मेस संचालन 2 या 3 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इसके बाद दिव्यांग विद्यार्थी आसानी से अपनी कक्षाएं कर सकेंगे।
विवि में नया शैक्षिक सत्र 16 जुलाई से शुरू हो गया है। किंतु न तो छात्रावासों का मेंटेनेंस कराया गया था, न ही मेस का टेंडर हुआ था और न ही विद्यार्थियों को छात्रावास का आवंटन किया गया था। इसकी वजह से दिव्यांग विद्यार्थी भटक रहे थे और कक्षाएं भी नहीं कर पा रहे थे। इसे लेकर विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन विवि प्रशासन ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। विद्यार्थियों की समस्या व छात्रावास की बदहाली को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसका संज्ञान लेते हुए विवि प्रशासन ने दिव्यांग छात्रों से बातचीत की और उन्हें अस्थायी छात्रावास आवंटन भी किया। अतिरिक्त चीफ प्रोवोस्ट डॉ. विजय शंकर शर्मा के अनुसार प्राथमिकता पर पहले दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटन किया जाएगा। वे 3 अगस्त तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक छात्रावास में संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष छात्रावास की 960 सीटों के सापेक्ष अब तक 697 आवेदन आए हैं। बचे हुए विद्यार्थी 5 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चीफ प्रोवोस्ट महिला छात्रावास डॉ. शेफाली यादव ने पूर्व में प्रवेशित दिव्यांग छात्राओं की छात्रावास आवंटन सूची जारी करते हुए 1 व 2 अगस्त को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक आवंटन के लिए संपर्क करने को कहा है। उन्होंने कहा कि नवप्रवेशित दिव्यांग छात्राएं अगर किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाईं तो वे 5 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें