फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुकाछिपी के खेल में बेईमानी पर दोस्त को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लुकाछिपी खेल रहे तीन दोस्तों में सोमवार सुबह बेमानी के आरोप-प्रत्यारोप को लेकर झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दो सगे भाइयों ने मिलकर तीसरे को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के घर वालों ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपियों भाइयों में एक नाबालिग है।

कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला खत्रीपुरा निवासी शमीम उर्फ समीर उर्फ खलीफा (15) पुत्र कल्लन और रिजवान (18) का मकान आसपास है। सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास शमीम और रिजवान घर के बाहर मिले। उस समय शमीम पतंग उड़ा रहा था।

दोनों बातें कर रहे थे तभी रिजवान का 16 वर्षीय भाई भी मौके पर पहुंच गया। तीनों ने लुकाछिपी खेलने का मन बनाया। खेल के दौरान शमीम ने रिजवान पर बेइमानी का आरोप लगाया। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले जूते से पीटा और सूचना पर भाग निकले

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ ही पलों में रिजवान और उसके भाई ने शमीम को जूते से पीटना शुरू कर दिया। उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। मोहल्लेवासियों की सूचना पर घर वाले मौके पर पहुंचे तब तक दोनों भाई भाग निकले।

शमीम को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। मृतक के परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि रिजवान के घर के उनका विवाद चल रहा है। इसी कारण दोनों भाइयों ने मिलकर शमीम को मार डाला।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा का कहना है कि मृतक के परिवारीजनों ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। रिजवान और उसके भाई पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फरार आरोपी भाइयों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें