फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लेनदेन को लेकर विवाद, होटल मैनेजर के मंगेतर को मारा चाकू; आरोपी सगे भाई गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 09:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लेनदेन को लेकर विवाद के बाद होटल मैनेजर के मंगेतर को आरोपियों ने चाकू मार दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित होटल विरासत इन की मैनेजर पल्लवी सिंह के मंगेतर अपूर्व सिंह को सगे भाइयों ने चाकू मार दिया। इससे वे घायल हो गए। आरोपियों का पल्लवी से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


खरगापुर निवासी पल्लवी से मिलने शुक्रवार रात में उनके मंगेतर अपूर्व होटल गए थे। आरोप है कि रात करीब 10:45 बजे होटल का पूर्व वेटर आकाश, भाई रितेश के साथ आया। आकाश ने पल्लवी से वेतन के शेष रुपये मांगे। 

पल्लवी ने इन्कार किया तो दोनों ने अभद्रता शुरू कर दी। अपूर्व के बचाव करने पर दोनों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों धक्का देकर भाग निकले। अपूर्व को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें