फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत

Thu, 01 Oct 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के सेक्टर-25 चौराहे के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 11 वर्षीय जीत की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा नाबालिग विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन

विकासनगर सेक्टर-6 निवासी पत्थर पर नाम लिखने वाले कारीगर गुड्डू के मुताबिक, मंगलवार रात करीब नाै बजे उनके बेटे जीत का दोस्त उसे बुलाने आया। इसके बाद चार दोस्त दो बाइकों से घूमने निकल गए। विजय की बाइक पर जीत बैठा था। देर रात करीब एक बजे जीत के दोस्तों ने फोन कर इंदिरानगर सेक्टर-25 चौराहे के पास दुर्घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो जीत और विजय घायल मिले। दोनों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जीत को मृत घोषित कर दिया। विजय को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की पहचान करने की मांग की है। गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के मुताबिक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें