फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने धर्म बदलकर की शादी तीन महीने बाद युवती को छोड़ा, फिर कहने लगा ये बात

Fri, 31 Jan 2020 01:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रहने वाली युवती को गैर संप्रदाय के युवक ने प्रेमजाल में फंसाया। यही नहीं, युवक ने धर्म बदलकर हिंदू नाम रखा और शादी की। परिवारीजनों ने शादी को नहीं माना तो युवक किराए पर मकान लेकर युवती के साथ रहने लगा। तीन महीने बाद युवक अचानक अपने परिवारीजनों के साथ रहने चला गया और युवती से संबंध तोड़ने की बात कह डाली।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन दो थानों की पुलिस उसे दौड़ाती रही। हालांकि, उच्चाधिकारियों के जानकारी में मामला आने के बाद ठाकुरगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अयोध्या की रहने वाली 20 साल की युवती राजधानी में तीन साल पहले आई थी। युवती नक्खास इलाके की एक कपडे़ की दुकान में काम करती है और ठाकुरगंज इलाके में किराए का मकान लेकर रहती है।

कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात कश्मीरी मोहल्ले के 22 साल के युवक से दुकान पर हुई। युवती के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में शादी की बात पर युवक धर्म बदलने को तैयार हो गया। उसने अलीगंज स्थित आर्य-समाज मंदिर में जाकर तीन अक्तूबर 2019 को धर्म बदल लिया।
विज्ञापन


उसने अपने नाम के आगे अख्तर हटाकर आर्य दर्ज कर लिया। इसका प्रमाणपत्र भी आर्य समाज मंदिर से दिया गया। इसके बाद दोनों ने उसी दिन आर्य समाज मंदिर में ही प्रेम विवाह कर लिया। दोनों के विवाह संबंधी प्रमाण पत्र भी आर्य समाज मंदिर ने जारी कर दिया। शादी के बाद दोनों युवक के घर पहुंचे तो परिवारीजनों ने भगा दिया।
Trending Videos

किराए के मकान में रहने लगे

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
युवती के मुताबिक, इसके बाद दोनों किराए का मकान लेकर रहने लगे। जनवरी की शुरूआत होते ही युवक के व्यवहार में बदलाव आने लगा। आरोप है कि युवक उससे दूरी बनाने लगा। इस दौरान उसके मोबाइल पर कई बार परिवारीजनों की कॉल भी आई। उसने पूछने पर टालमटोल करना शुरू कर दिया। ज्यादा दबाव दिया तो मारपीट पर उतारू होने लगा। आरोप है कि युवक के परिवारीजन उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगे।

युवती ने बताया कि 23 जनवरी को युवक दोस्तों संग घर पहुंचा। युवती को दोस्त संग कमरे में जाने को कहा। विरोध पर कहा कि उसे दोस्त और भाइयों संग रहना होगा। तलाक की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने सऊदी में रहने वाले अपने भाई से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात कराई।

उसके भाई ने बात न मानने पर धमकी दी। युवक ने उसकी पिटाई की और चला गया। दो दिन तक तलाश करने के बाद युवक के ससुराल में होने की बात पता चली। युवती आरोपी युवक के पहुंची तो परिवारीजनों ने धक्के मारकर निकाल दिया।
 
विज्ञापन

दो थानों के चक्कर लगाती रही पीड़िता

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के मुताबिक, युवक सआदतगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला है। जब वह फरियाद लेकर ठाकुरगंज पहुंची तो सआदतगंज थाने जाने को कहा गया। सआदतगंज थाने पहुंची तो वहां पर पुलिस ने ठाकुरगंज में वारदात होने की बात कहकर लौटा दिया। सप्ताहभर वह दोनों थानों के चक्कर लगाती रही।

इस बीच युवती के बारे में कुछ लोगों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उच्चाधिकारियों ने जब इस मामले में जानकारी ठाकुरगंज थाने से मांगी तो पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसआई ठाकुरगंज के मुताबिक, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें