फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे को तुरंत मिली छेड़छाड़ की सजा, छात्रा को सता कर भागते समय खौलता तेल गिरा

Fri, 17 May 2019 11:06 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के वजीरगंज इलाके में स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा से मोहल्ले का युवक दोस्तों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह उसे अपना मोबाइल नंबर देने की कोशिश कर रहा था। छात्रा के शोर मचाने पर उसका भाई पहुंचा तो उसे पीट दिया। इस पर मोहल्लेवालों ने शोहदों को दौड़ा लिया। इसी बीच युवक हलवाई की दुकान की भट्ठी से टकरा गया और उस पर खौलता तेल गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज अजय कुमार सिंह के मुताबिक कामरान छात्रा को 15 दिन से परेशान कर रहा था। छात्रा ने बड़े भाई को इसके बारे में बताया, पर बदनामी के डर से परिवारवालों ने छात्रा को ही शांत करा दिया। इससे कामरान का दुस्साहस बढ़ गया। 

फैला दी तेल फेंकने की अफवाह

गुरुवार सुबह 10.30 बजे छात्रा स्कूल को निकली तो घर से थोड़ी दूर पर कामरान दोस्त कल्लू और दाउद के साथ पहुंच गया। शोहदे रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगे। कामरान उसके हाथ पर अपना मोबाइल नंबर लिखने का प्रयास करने लगा। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। 

आवाज सुनकर आए उसके बड़े भाई पर तीनों ने हमला कर दिया। यह देख लोगों ने शोहदों को दौड़ा लिया। इस दौरान गली के मोड़ पर कामरान का संतुलन बिगड़ गया और वह हलवाई की दुकान के बाहर भट्ठी पर रखी कड़ाही से टकरा गया। 

इससे खौलता तेल गिरने से कामरान का दाहिना हाथ, पैर व कमर का निचला हिस्सा झुलस गया। वारदात की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज मौके पर पहुंचे और कामरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच कल्लू और दाउद ने कामरान पर खौलता तेल फेंके जाने की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में खुली हकीकत

क्षेत्राधिकारी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि छात्रा के भाई की तहरीर पर तीनों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं, कामरान के पक्ष में जमा लोग छात्रा के भाई के खिलाफ  केस दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। स्थानीय लोगों के बयान और सीसीटीवी फुटेज से कामरान और उसके दोस्तों की गलती उजागर हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें