फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर पीछे करते समय पहिये के नीचे आकर बालक की मौत, बहन घायल

Thu, 15 Oct 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मां गुड्डी के साथ कृष्णा।
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में मंगलवार शाम नगर निगम के ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय कृष्णा की मौत हो गई, जबकि उसकी चार वर्षीय बहन अनु घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक गौरव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक, मूलरूप से बाराबंकी निवासी रामू कनौजिया पत्नी गुड्डी और चार बच्चों के साथ बख्शी का तालाब के झालउवा में किराये पर रहते हैं। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में सूर्या एकेडमी स्कूल के पास उनकी कपड़ों में प्रेस करने की दुकान है। कृष्णा कक्षा तीन में पढ़ता था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे रामू के चारों बच्चे दुकान के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान चालक गौरव ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर तेजी से पीछे किया। करीब 15 से 20 फीट दूर बैठे कृष्णा को संभलने का मौका नहीं मिला और वह पिछले पहिये की चपेट में आ गया। पहिया उसके ऊपर से निकल गया। पास में मौजूद अनु के पैर में भी चोट लगी। परिजन दोनों बच्चों को ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। अनु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक भी क्षतिग्रस्त
रामू का आरोप है कि उन्होंने शोर मचाकर चालक को ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी उनकी बाइक से टकरा गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रामू की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन बहनों का इकलौता भाई था कृष्णा
कृष्णा तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। बेटे को खोने के बाद मां गुड्डी और पिता रामू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें