फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः डीजेकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, परिवारीजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 30 Oct 2019 04:33 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के ऐशबाग में डीजे कंपनी में काम करने वाले राज गौतम (17) की संदिग्ध हालात में गर्दन कटने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने दोस्त पर बांके से काटकर हत्या का आरोप लगाया है। बाजारखाला पुलिस का कहना है कि हाफ  डाला में पीछे लटके किशोर की गर्दन बड़े वाहन रोकने के लिए सड़क पर लगे गार्डर से टकराकर कट गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। सआदतगंज के वजीर बाग झड़ियन तालाब निवासी जगदीश का इकलौता बेटा राज गौतम डीजे कंपनी में काम करता था। बहनोई रमन के मुताबिक, रात में उसके पड़ोसी व हाफ डाला चालक आशीष गौतम ने उसे फोन करके काम से चलने को कहा।

रमन का कहना है कि रात में आशीष ने घरवालों को फोन करके बताया कि राज की तबीयत बिगड़ गई है। वह उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर जा रहा है। घर वाले जब अस्पताल पहुंचे तो देखा कि उसकी गर्दन कटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें