फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोवंश का था बरामद मांस, एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। सड़क दुर्घटना के एक वर्ष पुराने मामले में वांछित आरोपी सूरज (26) को मंगलवार को 23 नंबर चौराहा से गिरफ्तार किया गया। फोरेंसिक जांच में दुर्घटनाग्रस्त टेंपो से बरामद मांस का नमूना गोवंश का मिलने पर एफआईआर में उत्तर प्रदेश गोहत्या निवारण अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 7 जून 2025 को अरुण कुमार पाठक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि टेंपो चालक सूरज ने शराब के नशे में तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी थी। हादसे में बाइक सवार पंकज मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए थे। दुर्घटना के बाद टेंपो से पशु अवशेष मिले थे। फोरेंसिक जांच के लिए नमूना मथुरा स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट में नमूना गाय या उसकी संतति का पाया गया। इसके बाद विवेचना में गोहत्या निवारण अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने सूरज की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
लालच में ढो रहा था गोमांस
इंस्पेक्टर के अनुसार, पूछताछ में सूरज ने बताया कि पिछले वर्ष बकरीद पर अज्ञात व्यक्ति ने उसे अधिक रुपये का लालच दिया था। उसने दो बोरी गोमांस शिवानी विहार क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए कहा था। उसने शराब के नशे में अपने टेंपो से मांस ले जाना स्वीकार किया। इसी दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। आरोपी गोमांस उपलब्ध कराने वाले या गंतव्य की ठोस जानकारी नहीं दे सका। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें